फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23 women expressed their pain in the public hearing

Shamli News: जनसुनवाई में 23 महिलाओं ने सुनाया दर्द

Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
23 women expressed their pain in the public hearing
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत ने स्वीकार किया कि महिला थानों में उत्पीड़न की शिकायतों पर सुनाई नहीं होने के कारण ही सरकार ने आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा, कमजोर वर्ग की महिलाओं को न्याय दिलाए जाने के लिए आयोग का गठन हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई में घरेलू हिंसा, पति पत्नी के विवाद सामने आ रहे हैं, जिनका निस्तारण किया रहा है। जनसुनवाई के दौरान आई शिकायतों का निस्तारण करने के तुरंत निर्देश दिए। सदस्या ने कहा कि महिला थानों में सुनवाई न होने के कारण उत्पीड़न की शिकार महिलाएं आयोग के समक्ष फरियाद लेकर आ रही हैं। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। 23 महिलाओं ने समस्याएं रखीं, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

महिलाओं ने ये रखी समस्याएं...
जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग के समक्ष रविता ने बताया कि पति ने दूसरी शादी कर उसे तलाक दे दिया है। दो बच्चे हैं। पति से शादी का सामान और बच्चे दिलाए जाएं। आयोग की सदस्या ने मामले की जांच थानाभवन सीओ श्रेष्ठा ठाकुर को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली कस्बे के माजरा रोड शांतिनगर की पीड़िता ने आयोग के समक्ष अपना दुखड़ा रखते हुए कहा कि पति जबरदस्ती बेटे को रख रहा है। पति ने दूसरी शादी कर ली है। पति से बेटे को दिलाए जाने की मांग की।
बनत की महिला ने बताया कि बेटी का पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है। सुसराल वाले मानसिक रोगी बता रहे हैं। सदस्या ने पूरे मामले की जानकारी लेकर सीएमओ फिटनेस प्रमाणपत्र बनाकर दिए जाने के निर्देश दिए। थानाभवन की महिला ने कहा कि दो बच्चों को सुसराल वाले पाल रहे हैं। पीड़िता ने दोनों बच्चों को दिलाए जाने का अनुरोध किया। पिंडौरा की सुनीता ने भी अपना दुखडा आयोग के समक्ष रखा। सुनवाई के दौरान 23 महिला उत्पीड़न के मामले आए।
इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर हामिद हुसैन, एसडीएम ऊन अर्चना शर्मा, थानाभवन सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, वन स्टाफ सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी, महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी मौजूद रहीं।



-आंगनबाड़ी केंद्र, वन स्टाॅप सेंटर का किया निरीक्षण

शामली। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या ने सिक्का आंगनबाड़ा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण की जानकारी लेकर बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बनत में ट्राजिंट हाॅस्टल में वन स्टाॅप सेटर 1098 का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed