फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मतदान में पूर्वांचल के जिलों के पुलिसकर्मियों की रहेगी ड्यूटी

मतदान में पूर्वांचल के जिलों के पुलिसकर्मियों की रहेगी ड्यूटी

Fri, 29 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
मतदान में पूर्वांचल के जिलों के पुलिसकर्मियों की रहेगी ड्यूटी
मतदान में पूर्वांचल के जिलों के पुलिसकर्मियों की रहेगी ड्यूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पहले चरण में शामली जिले में कैराना लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। इनमें पूर्वांचल के करीब छह जिलों के 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की चुनाव में ड्यूटी रहेगी।

शामली जिले में कैराना लोकसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को प्रथम चरण में मतदान होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन जोरशोर से तैयारी में जुटा हुआ है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस के अलावा बाहरी जिलों के पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। इनके अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात रहेंगे। जिले में एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आईटीबीपी की पहुंच चुकी है, जिनके द्वारा शहर, कस्बों और गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने और खुराफाती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल के छह जनपदों के करीब 1500 से अधिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। इनमें औरया जिले से 31 एसआई, 38 हेडकांस्टेबल, 228 कांस्टेबल, अमेठी जिले से 34 एसआई, 25 हेडकांस्टेबल, 258 कांस्टेबल, हरदोई जनपद से 57 एसआई, 51 हेडकांस्टेबल, 432 कांस्टेबल, महोबा जनपद से 29 एसआई, 18 हेडकांस्टेबल, 156 कांस्टेबल, इटावा से 43 एसआई, 44 हेडकांस्टेबल, 306 कांस्टेबल, गोरखपुर जीआरपी से 63 हेडकांस्टेबल और 125 कांस्टेबल की ड्यूटी रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान बाहरी जिलों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed