फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आतिशबाजी से छप्पर में लगी आग, चार मवेशी झुलसे

आतिशबाजी से छप्पर में लगी आग, चार मवेशी झुलसे

Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी से छप्पर में लगी आग, चार मवेशी झुलसे
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग लगने छप्पर में बंधे चार मवेशी झुलस गए। गांव टिटौली निवासी रविंद्र ने बताया कि रविवार को गांव में बारात आई हुई थी। चढ़त के दौरान बारात उनके घर के निकट से जा रही थी। बारात में की गई आतिशबाजी और पटाखे की कोई चिंगारी उनके घर में लगे फूस के छप्पर पर गिर गई और आग लग गई। आग लगने से छप्पर के नीचे बंधे चार मवेशी झुलस गए। आग लगने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

शांति भंग में चालान
शामली। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मोहल्ला सीबी गुप्ता कालोनी निवासी नितिन कुमार के खिलाफ करीब एक सप्ताह पहले मारपीट करने पर एनसीआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने सचिन निवासी रामपुर महिनहारन को पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान किया। उधर, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने माजरा रोड से गांव अलीपुर कलां निवासी अरुण कुमार को 24 पव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed