फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नवाब तालाब पर गंदगी की जनशिकायत पर ईओ तलब

नवाब तालाब पर गंदगी की जनशिकायत पर ईओ तलब

Fri, 16 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नवाब तालाब पर गंदगी की जनशिकायत पर ईओ तलब
कैराना। प्राचीन नवाब तालाब पर अवैध कब्जे और गंदगी की शिकायत पर एसडीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर तलब किया है। बृहस्पतिवार को समाज सेवी शमून उस्मानी ने एसडीएम को 10 समस्याओं का एक ज्ञापन दिया। इसमें प्राचीन नवाब तालाब पर अवैध कब्जे और गंदगी की शिकायत की गई। इसके अलावा कैराना में रोडवेज बस स्टैंड की मांग, लड़कियों के लिए दो इंटर कॉलेज और एक डिग्री कालेज के अलावा कांधला तिराहे का चौड़ीकरण, शहीद स्मारक बनाने के अलावा कस्बे में साप्ताहिक बंदी, अपराध रोकने के लिए कैराना के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी केमरे लगवाने आदि कई मांग थी। एसडीएम डा अमित पाल शर्मा ने बताया कि नवाब तालाब की गंदगी के मामले में उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर उनके कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है, ताकि समस्या का समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed