{"_id":"5b69eeaf4f1c1bed5e8b7aeb","slug":"21533669039-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलो का उमडता सैलाब, कैराना व यमुना नदी हुई शिवमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलो का उमडता सैलाब, कैराना व यमुना नदी हुई शिवमय
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्ति की शक्ति से आसान हुई मंजिल
कैराना।
शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त कांवड़िया भक्ति की शक्ति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मंगलवार को डाक कांवड़ और बाइक कांवड का रैला भी नजर आने लगा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कांवड़ लेकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान जाने वाले भोलों का सैलाब हर हर महादेव, बोल बम बम बम, ओम नम: की जयघोष के साथ कैराना से होकर गुजर रहा है। शामली की ओर से आने वाले भोले पब्लिक इंटर कालेज शिविर में विश्राम करने के पश्चात यमुना पुल के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर रहे हैं। यहां पर भोले यमुना नदी में स्नान करने के साथ ही भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना कर रहे हैं। उधर, शिवरात्रि पर्व को कुछ ही समय रह जाने पर डीजे की धुनों पर नाचते गाते डाक भोले आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही बाइक कांवडियों का रेला भी गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार की ओर प्रस्थान कर रहा है। कांवड़ यात्रा में जहां दिव्यांग भोले भी भक्ति रस में सराबोर होकर कांवड़ ला रहे हैं।