{"_id":"5af9d9a34f1c1bd2408b55df","slug":"21526323619-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर मारपीट का आरोप
Updated Tue, 15 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी पर मारपीट का आरोप
थानाभवन। बाबूुपुरा निवासी सुभान अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कस्बे के एक लकड़ी व्यापारी के यहां कांट्रैक्टर का काम करता है। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उक्त व्यापारी ने उसका कांटेक्ट समाप्त कर दूसरी से अनुबंध जोड़ लिया, जबकि वह अपनी लेबर लेकर समय से पहुंच गया था। बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो व्यापारी ने नए कांट्रैक्टर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पति पर झगड़ा करने का आरोप
थानाभवन। फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी निश जेम्स ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व थानाभवन निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। उसने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।