{"_id":"5ad8d9da4f1c1b350b8b5715","slug":"21524160986-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दस गेहूं खरीद केंद्र सूने पडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दस गेहूं खरीद केंद्र सूने पडे
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दस गेहूं खरीद केंद्र सूने पडे़
शामली/ थानाभवन।
जिले के 26 खरीद केंद्रों में से दस खरीद केंद्रों पर गेहूं नहीं आने के कारण सूने पड़े हैं। खरीद एजेेेेंसी किसानों के गेहूं का इंतजार कर रही है। 19 दिन में मात्र 2730 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई हैं। जिले में 87 किसानों का 47 लाख 64 हजार रुपये का गेहूं खरीदा गया है।
सूने पडे़ 10 खरीद केंद्रों में खाद्य विभाग का थानाभवन का एक, पीसीएफ के आठ, पीसीयू के एक खरीद केंद्र शामिल है। 16 खरीद केंद्रों पर गेहूं की आमद शुरू हो गई है। इन खरीद केंद्रों पर 19 दिन में 722.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले के 16 खरीद केंद्रों पर 19 दिन में 2730 क्विंटल गेहूं 87 किसानों से खरीदा गया है। किसानों को 47 लाख 64 हजार का गेहूं का 1745 रुपये प्रति क्विंटल से भुगतान किया गया हैं। उधर, बृहस्पतिवार को हसनपुर लुहारी में सहकारी समिति कार्यालय पर लगे क्रय केंद्र पर पहले दिन करीब दो क्विंटल गेहूं पहुंचा है। समिति के चेयरमैन नरेश सैनी ने गेहूं क्रय केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर 5000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।