{"_id":"5a0f30f64f1c1b6d548bdb11","slug":"21510945014-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह डाटा आधार से लिंक नहीं तो शिक्षकों का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह डाटा आधार से लिंक नहीं तो शिक्षकों का रुकेगा वेतन
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बेसिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत जिन शिक्षकों का विवरण सिस्टम पर अपलोड तथा आधार से लिंक नहीं होगा, उन्हें दिसंबर में वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।
छह नवंबर को बेसिक शिक्षा निदेशक डाक्टर सवेंद्र विक्रम बहादुर ने सभी जनपदों को इस संबंध में आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों का विवरण पर्सनल इंफॉर्मेशन सिस्टम पर अपलोड किया जाए तथा उनका डाटा आधार से लिंक किया जाए। जनपद में करीब 2500 शिक्षक शिक्षिकाएं तैनात है। इसके बाद भी जनपद में कई शिक्षकों का डाटा आधार से लिंक नहीं किया गया है। जिस कारण अगले माह ऐसे सभी शिक्षकों को वेतन रुक जाएगा। हालांकि इसी माह में राज्य परियोजना कार्यालय में सर्व शिक्षा अभियान की बैठक में अफसरों ने बताया था कि इस संबंध में कार्रवाई तकरीबन पूरी हो चुकी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि शासन ने पत्र भेजकर शिक्षकों का डाटा आधार से जोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से जनपद में ज्यादातर शिक्षकों का डाटा आधार से लिंक हो चुका है। जिन शिक्षकों का आधार कार्ड जमा नहीं हुआ है उनका भी इसी माह में हर हाल में डाटा आधार से लिंक करा दिया जाएगा।