{"_id":"59ac4d104f1c1b09278b4eb4","slug":"21504464144-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किसान की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किसान की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया।
चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम में 55 वर्षीय महावीर पुत्र साधू सिंह शनिवार की शाम को अपने खेत में गया हुआ था। उसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा हुआ था। जैसे ही महावीर खेत में पहुंचा, तो बिजली के तार पर पैर पड़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महावीर जब देर तक घर नही पहुंचा, तो तो परिजन खेत में पहुंचेे और महावीर की मौत की जानकारी हुई। अन्य परिजनों को जब किसान महावीर की मौत की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन लंबे समय से जमीन की ओर झुकी हुई थी, जिसकी विभाग को कई बार शिकायत भी की गई थी। इसके बाद भी समय रहते उसको ठीक नहीं किया गया, जिसकी कीमत किसान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।