फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूरी क्षमतासे नहीं चल रही शामली मिल ,शहर हो रहा जाम

पूरी क्षमतासे नहीं चल रही शामली मिल ,शहर हो रहा जाम

Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूरी क्षमतासे नहीं चल रही शामली मिल ,शहर हो रहा जाम
गन्ने ने जाम कर दिया पूरा शहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। करीब12 दिन बंद रहने के बाद शामली शुगर मिल पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही है। इस कारण मिल गेट पर गन्ने की तौल भी काफी धीमी है। गन्ना लदे वाहनों के कारण पूरे शहर में जाम के हालात हैं। बुधवार को भी शहर में गन्ने के वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। मुसाफिरों को आवागमन के दौरान काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
किसानों के धरने की वजह से 16 जनवरी से बंद हुई मिल 28 जनवरी को चालू हुुई थी, लेकिन अगले ही दिन तकनीकी खराबी की वजह से चार घंटे बंद रही। हालांकि बुधवार को भी मिल पूरी क्षमता के साथ नहीं चली। शुगर मिल अधिकारियों के अनुसार चीनी मिल की प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल की पेराई क्षमता है। हालांकि फिलहाल करीब 45 हजार क्विंटल गन्ना ही मिल में प्रतिदिन पेरा जा रहा है। पेराई कम होने की वजह से मिल गेट पर आने वाले गन्ने की तौल भी उसी हिसाब से धीमी कर दी गई है। इस कारण गन्ने के वाहनों का नंबर भी देरी में आ रहा है और यही जाम की बड़ी वजह बनी है। 12 दिन मिल बंद होने की वजह से मिल में गन्ना डालने के लिए किसानों में होड़ मची है। सुबह छह बजे से ही गन्ने के वाहन शहर में पहुंचने शुरू हो जाते हैं। बुधवार को भी यही हाल रहा। दोपहर 12 बजे गन्ने से भरे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती गई। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर ,पानीपत, करनाल, और मेरठ रोड की तरफ पड़ने वाले गांवों केे किसान गन्ना लेकर पहुंचने लगे, जिससेे शहर की सभी सड़कें जाम हो गई।
विज्ञापन

मिल रोड, हनुमान धाम रोड, एमएसके रोड, वीवी इंटर कालेज रोड पर गन्ने के वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में यातायात पुलिस ने चीनी मिल के कर्मियों की मदद से गन्ने के वाहनों को सड़क पर एक तरफ लगवाया। इसके बाद यहां फंसे वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में ई-रिक्शा से लगाया जाम
शहर के मुख्यमार्गों पर जाम की वजह से ई रिक्शा चालक और दुपहिया वाहन चालकों ने भिक्की मोड़, नाला पटरी, सब्जी मंडी, नया बाजार, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार आदि से वाहन निकालने शुरू कर दिए, जिससे बाजारों में भी जाम के हालात बने रहे।

कोट
कई दिन मिल बंद रहने की वजह मिल धीमी चल रही है। 70 हजार क्विंटल के स्थान पर फिलहाल करीब 45 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ना पेरा जा रहा है। इसी वजह से तौल भी धीमी है। मिल ने बुधवार को करीब 55 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट भी जारी किया है। उम्मीद है कि एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
नरेश कुमार, एजीएम केन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed