फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कोहरे से हुई नए साल की शुरूआत

कोहरे से हुई नए साल की शुरूआत

Tue, 01 Jan 2019 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोहरे से हुई नए साल की शुरूआत
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नए साल की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। मंगलवार को दिन में 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में भी वाहनों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। मासूम बच्चे भी कोहरे और ठंड में स्कूल जाने को मजबूर थे। अभिभावक भी छुट्टी की मांग करने लगे हैं ।
मंगलवार सुबह छह बजे के बाद कोहरे की शुरूआत हुई। जैसे जैसे दिन निकलता रहा। कोहरा बढ़ता गया। हाईवे पर तो सबसे बुरा हाल रहा। दिन में 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर आगे का नजारा भी नजर नहीं आ रहा था। वाहन भी दिन में लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चल रहे थे। इस कारण उनकी रफ्तार धीमी रही। उधर, छोटे बच्चे भी ठंड में स्कूल जाने को मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन के कहने पर स्कूलों ने सुबह 10 बजे से स्कूूल का समय कर दिया है, लेकिन बर्फीली हवा से उनका भी हाल बेहाल है। स्कूल संचालकों ने छुट्टी की मांग करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर ही अवकाश संभव
सीबीएसई स्कूल संगठन के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि स्कूलों में पहले सर्दियों की छुट्टी होती थी, लेकिन ठंड के कारण प्रशासन द्वारा भी अवकाश कर दिया जाता है। इस तरह छुट्टी काफी लंबी हो जाती थी। इसी वजह से स्कूलों ने अवकाश नहीं किया ओर प्रशासन द्वारा भी छ़ुट्टी नहीं की गई। उनके पास भी अभिभावक छुट्टी के लिए फोन करते हैं, लेकिन अब 16 जनवरी से बोर्ड के प्रेक्टिकल शुरू हैं । इस वजह से अब केवल जिलाधिकारी के निर्देश पर ही अवकाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी घने कोहरे के आसार
शामली। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि ठंड अभी जारी रहेगी। मंगलवार की तरह बुधवार की सुबह भी घना कोहरा रहने की संभावना है। पाला कम होने की संभावना है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलेगी। कल का तापमान अधिकतम 22 और न्यूनतम सात डिग्री रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed