{"_id":"5c2a5e11bdec2257132ab705","slug":"201546280465-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में हेलमेट होने पर ही दोपहिया वाहनों को मिलेगा तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में हेलमेट होने पर ही दोपहिया वाहनों को मिलेगा तेल
विज्ञापन

शामली। पुलिस विभाग की योजना परवान चढ़ी तो नए साल में हेलमेट होने पर ही दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर तेल मिल सकेगा। दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों मेें जनहानि रोकने और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग इसे लागू करने पर विचार कर रहा है। जल्द ही पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई जाएगी।
शामली जिले में पुलिस के तमाम प्रयास व कार्रवाई के बाद भी यहां अधिकांश दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही नजर आते हैं। पुलिस का मानना है कि दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों में होने वाली जनहानि में अक्सर हेलमेट न होना सामने आता है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बड़े शहरों की तर्ज पर शामली में हेलमेट का प्रयोग करने और जागरूकता लाने के लिए नया प्रयोग करने पर विचार किया है। इसके तहत पंप संचालकों की बैठक लेकर विचार विमर्श कर इस बात के लिए तैयार किया जाएगा कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन में तेल न दिया जाए। अगर पुलिस की यह योजना कारगर होती है तो इसे शामली शहर के बाद कस्बों में भी लागू किया जाएगा। इस संबंध में एसपी अजय कुमार का कहना है कि दोपहिया वाहनों के होने वाले हादसों में होने वाली जनहानि को रोकने और सुरक्षा के लिए लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता आए, इसके लिए नया प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पंप संचालकों से बात कर इस बात पर सहमति बनाई जाएगी कि हेलमेट होने पर ही दोपहिया वाहनों को तेल दिया जाए।
हेलमेट होने पर नहीं पहनते
शामली में अक्सर ये भी देखने में आता है कि हेलमेट होने पर भी लोग उसे पहनने से परहेज करते हैं। हेलमेट इसलिए रखते हैं कि अगर पुलिस चेकिंग हो रही हो तो टोकाटोकी होने और चालान होने से बच सकें। हाथ में या बाइक पर लगा हेलमेट उस समय भी लोग पहनते हुए दिखाई देते हैं, जब चौराहे पर या रास्ते में पुलिस चालान या चेकिंग कर रही होती है।