{"_id":"5b7f050442c79246353bb3d9","slug":"201535051012-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 16 पहलवानों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 16 पहलवानों का हुआ चयन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शामली।
खेल निदेशालय की ओर से जिलास्तर पर कुश्ती में अंडर-23 के बालक और बालिकाओं का ट्रायल हुआ। जिसमें 16 पहलवानों का चयन किया गया। सभी चयनित पहलवान अगले माह में वाराणसी में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाएंगे।
बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित पिंटू व्यायामशाला में अंडर-23 कुश्ती पहलवानों की ट्रायल के माध्यम से जिला टीम का चयन किया गया। जिसमें जनपद के सैकड़ों बालक और बालिकाओं ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। कुश्ती फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में आयोजित हुई। उद्घाटन जिला कुश्ती संघ के सचिव पिंटू पहलवान ने किया। रेफरी का कार्य जिला कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने किया। उन्होंने वजन का मिलान करते हुए पहलवानों की कुश्ती कराई और अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का चयन किया। बालक और बालिका वर्ग में 16 पहलवानों का चयन हुआ है। जिसमें 14 बालक और दो बालिका शामिल है। अब सभी चयनित पहलवान सात से दस सितंबर को वाराणसी जनपद में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाएंगे। इस दौरान अवनीश, सुधीर मलिक, सतेंद्र फौजी, देवराज पहलवान, सुनील पहलवान आदि मौजूद रहे।
ट्रायल के माध्यम से चयनित पहलवानों की सूची
फ्रीस्टाइल बालक वर्ग
वजन नाम
57 अर्जुन
61 गौरव मलिक
65 रवि मलिक
70 लखन
74 राहुल
79 शिवम तोमर
86 अलतमस खान
92 मोंटी
97 प्रशांत मलिक
ग्रीको रोमन बालक वर्ग
63 नदीम
72 शुभम
77 लोकेश
97 अंकुर
130 अवतार
बालिका वर्ग
50 ज्योति
50 पोरिया