{"_id":"5b56164a4f1c1b3e748b6a80","slug":"201532368458-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुलाई को शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जुलाई को शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन और गन्ना उत्पादक किसान शुगर मिल शामली में 25 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे।
शामली में भैंसवाल रोड पर सोमवार को धर्मवीर सिंह के आवास पर किसानों की बैठक हुई। जिसमें भाकियू के मंडल महासचिव पप्पू मलिक कुड़ाना, बाबा सूरजमल, बाबा श्याम सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। इसीलिए 25 जुलाई को शामली शुगर मिल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सतपाल पहलवान ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हर हाल में लेकर रहेंगे। चाहे अब आर पार की लड़ाई लड़नी पड़े। बाबा श्याम सिंह ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर चला गया है, अपने हक के लिए किसानों को एक होकर मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। बैठक का संचालन नरेश प्रधान ने किया। इस दौरान अजेंद्र भैंसवाल, देवराज पहलवान, महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, मनोज, अनुज, जयवीर पूर्व प्रधान, महक सिंह, योगेंद्र सिंह, कपिल सिंह आदि मौजूद रहे।