फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   समस्याओं के समाधान को रेल राज्य मंत्री से मिले सुरेश राणा

समस्याओं के समाधान को रेल राज्य मंत्री से मिले सुरेश राणा

Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान को रेल राज्य मंत्री से मिले सुरेश राणा
रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

शामली।
प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शामली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रेलवे से संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रेलवे के अंडरपासों में जलभराव की वजह से परेशानी हो रही है, निर्माण पूरे कराकर समस्या का समाधान कराया जा सकता है। यह समस्या अकेले शामली जनपद की नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में है।

सोमवार को दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर रेलवे अंडरपास बनाए गए हैं, जिनमें कुछ अंडरपास का निर्माण अधूरा है। अंडरपास में बरसात के दौरान जलभराव हो जाता है, जिस कारण आवागमन बाधित रहता है। इसलिए अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने जरूरी हैं। इसके अलावा उन्होंने शामली से कटरा (जम्मू), शामली से लखनऊ के अलावा मेरठ और मुजफ्फरनगर से लखनऊ के लिए ट्रेन का संचालन कराने की मांग की। वहीं, शामली जनपद में थानाभवन टाउन, उस्मानपुर और भारसी में रेलवे हाल्ट बनवाने और कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग भी रखी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इन मांगों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मादलपुर, जिला मंत्री आनंद पुंडीर, वीरेंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष और प्रधान चौधरी यशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed