फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नाहिद और तबस्सुम ने डाला अपना वोट

नाहिद और तबस्सुम ने डाला अपना वोट

Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नाहिद और तबस्सुम ने डाला अपना वोट
कैराना। रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने आर्यपुरी तथा उनके बेटे सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने जैन धर्मशाला में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पूर्व में जिला पंचायत सदस्य बनने के कारण उनका वोट आर्यपुरी देहात में जूनियर हाई स्कूल पर बने पोलिंग बूथ पर चला गया। जिसके चलते सुबह 10 बजे रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने आर्यपुरी देहात पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा शाम साढ़े पांच बजे उनके बेटे सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने जैन धर्मशाला पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान नाहिद हसन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने साजिश के तहत ईवीएम मशीनें खराब करायी।
विज्ञापन


पिता के बूथ पर पहुंची मृगांका सिंह
कैराना। मतदान शुरू होने के सवा घंटे बाद साढ़े आठ बजे मृगांका सिंह अपने पुत्र शिवेंद्र उर्फ शिवा, अनुज चौहान तथा अन्य परिवार के लोगों के साथ पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंची तथा मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी जीत, कुशासन की हार और सुशासन की जीत होगी। भाजपा के सत्ता में आने के बाद कैराना से गुंडों का पलायन होने लगा है। इसके बाद ईवीएम मशीनों के खराब होने पर शाम चार बजे मृगांका सिंह ने कलस्यान चौपाल पर कहा कि ईवीएम मशीनों की खराबी टेक्निकल समस्या है। ईवीएम मशीनों के खराब होने के कारण उनके पक्ष के मतदाताओं को भी भारी परेशानी हुई है, लेकिन बाद में सभी मशीनों को ठीक कर दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed