{"_id":"5aaeb5f24f1c1bb0758b614d","slug":"201521399282-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित और अक्षय ने निशानेबाजी में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित और अक्षय ने निशानेबाजी में मारी बाजी
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शामली राइफल क्लब पर आयोजित दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में रोहित और अक्षय ने सटीक निशाने लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शहर के मेरठ करनाल रोड स्थित शामली राइफल क्लब पर स्वर्गीय बलजोर सिंह की स्मृति में दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य बिजु टोर रहे। उन्होंने सभी निशानेबाजों अधिक से अधिक मेहनत कर निशानेबाजी में देश व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में एयर राइफल वर्ग में रोहित कुमार ने प्रथम स्थान, उत्सव मलिक द्वितीय व गौरव चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एयर पिस्टल वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम, विकल्प देशवाल द्वितीय व हिमांशु मलिक तृतीय रहा। सभी विजेताओं को क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी व मुख्य अतिथि फादर बिजु टोर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोनल तोमर, गौरव पंवार, हर विजय राणा, अमन चौधरी, रोहित राठी आदि मौजूद रहे।