फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली रेलपार बाइपास: प्रथम लेयर का निर्माण शुरू

शामली रेलपार बाइपास: प्रथम लेयर का निर्माण शुरू

Thu, 28 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलपार बाइपास: प्रथम लेयर का निर्माण शुरू
शामली।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा शामली रेलपार बाईपास निर्माण के लिए निर्माण एजेेंसी द्वारा प्रथम लेयर का काम शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी ने गुरुद्वारे से लेकर शामली रेलवे स्टेशन तक प्रथम लेयर का काम किया है। बुधवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क की गुणवत्ता परखने के लिए निर्माणाधीन शामली बाईपास का दौरा किया।

गुरुद्वारे से लेकर मेरठ-करनाल मार्ग को जोड़ने वाले शामली रेलपार बाईपास का निर्माण मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। प्राधिकरण की निर्माण एजेंसी ने दो दिन तक सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली थी। मंगलवार की रात्रि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की निर्माण एजेंसी ने गुरुद्वारे से लेकर शामली रेलवे स्टेशन तक सड़क का प्रथम लेयर डालकर निर्माण कार्य शुरू किया। बुधवार को निर्माणाधीन शामली रेलपार बाईपास की गुणवत्ता परखने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता वीके जैन, प्राधिकरण के सहायक अभियंता व प्रभारी सुशील शर्मा, जेई व निर्माण एजेंसी के चौधरी रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed