{"_id":"638cdece92ca6e14aa2a014d","slug":"20-years-old-chaupal-freed-from-encroachment-shamli-news-mrt616382238","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 20 साल पुरानी चौपाल को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 20 साल पुरानी चौपाल को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में खंड विकास अधिकारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर 20 साल पुरानी सरकारी चौपाल को कब्जा मुक्त कराया।
खंड विकास क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में कई वर्षों से पूर्व प्रधान उमरदीन और उसके भाई मुकरिम ने सरकारी चौपाल पर कब्जा कर रखा था। 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत सचिव तपेश गिरी ने पूर्व प्रधान उमरदीन और उसके भाई मुकरिम को तीन दिन में सरकारी चौपाल को कब्जा मुक्त करने का नोटिस भेजा था।
आरोप है कि नोटिस देने के बाद भी चौपाल को कब्जा मुक्त नहीं किया गया था। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ गांव गढ़ी दौलत पहुंचे और सरकारी चौपाल को कब्जा मुक्त कराया। खंड विकास अधिकारी ने पूर्व प्रधान उमरदीन को चेतावनी दी है कि दोबारा से सरकारी चौपाल पर कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 20 साल पुरानी सरकारी चौपाल को कब्जा मुक्त करा दिया है।