फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   192 disabled people got motorized tricycle

Shamli News: 192 दिव्यांगों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

Sat, 24 Jun 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
192 disabled people got motorized tricycle
शामली विकास भवन में निशुल्क  मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल वितरण कार्यक्रम में मंचासीन  सांसद प्रदीप
शामली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक अधिकारिता शिविर एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगों को निशुल्क बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण शुक्रवार को विकास भवन परिसर में किया गया। 192 दिव्यांग ट्राईसाइकिल मिलने पर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप ने कहा कि दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए सरकार की सह महत्वपूर्ण योजना है। जिससे वह भी मुख्यधारा से जुड़ सकें। दिव्यांगों के हित के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। दिव्यांगों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि भविष्य में भी दिव्यांगों को हरसंभव मदद दिलाएंगे। डीएम रविंद्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए दिव्यांगों से कहा कि अपने आसपास के अन्य दिव्यांगों को योजना की जानकारी दें, जिससे उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि 192 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गई। जिसकी कीमत 42000 रुपये है। जिसमें 25 हजार रुपये केंद्र सरकार और 17 हजार रुपये सांसद व विधायक निधि से दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 116 ट्राईसाइकिल सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व 76 ट्राइसाइकिल का वितरण थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के सहयोग हुआ है। कार्यक्रम में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एलिम्को कंपनी प्रतिनिधि हरीश, योगेश, अजय आदि मौजूद रहे।

शामली विकास भवन  में निशुल्क  मोटराईज्ड  ट्राईसाईकिल  वितरण कार्यक्रम में मंचासीन  सांसद प्रदीप

शामली विकास भवन में निशुल्क  मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल वितरण कार्यक्रम में मंचासीन  सांसद प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed