फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिलेभर में सैनिकों की शहादत पर दी गई श्रद्धांजलि

जिलेभर में सैनिकों की शहादत पर दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 15 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिलेभर में सैनिकों की शहादत पर दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना/जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता/बाबरी। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर गम के साथ आक्रोश भी रहा। जगह-जगह शोक सभाएं आयोजित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कैराना कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर समस्त पुलिस स्टाफ ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। नगरपालिका कार्यालय पर चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में शोकसभा में पालिका कर्मियों ने हमले की कड़ी निंदा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य चमनलाल, कालेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने मौन धारण किया। सेंट आरसी में प्रधानाचार्य यशपाल पंवार, गोल्ड कीज में प्रधानाचार्य राशिद चौहान, ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य शराफत राव, एनए के प्रधानाचार्य सलीम अहमद, एसएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक रफाकत अली, उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय संगठन द्वारा भी दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पुलिस चेकपोस्ट के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाल धर्मशाला में दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम अपने खून से लिखा पत्र थानाध्यक्ष संदीप बालियान को सौंपा, जिसमें पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की गई। इस अवसर पर बोबी शर्मा, दीपक बजरंगी, सुनील पाल, सुनहरा कोरी, हरिओम उपाध्याय, प्रदीप सैनी, राजीव सैनी, राहुल शर्मा, राधेश्याम पंवार, जगदीश सैनी, प्रवीण पाल, डाक्टर सुभाष, चक्रेश राणा, विशाल सैनी, सुशील सैनी, मोहित पाल, घनश्याम पारचा, डाक्टर धर्मवीर पाल आदि शामिल रहे। इनके अलावा कस्बे के वशिष्ठ विद्या मंदिर, ग्रीन वैली, नेशनल पब्लिक इंटर कालेज, गुरुनानक इंटर कालेज, एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल, सैंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल, बीएसएम कॉलेज, डीएवी स्कूल, प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखा। एल्पाइन कालेज ऑफ एजूकेशन के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहे पर कैंडल जलाकर शहीदों भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बबलू कुरैशी, अनुकूल गिरी, अनिल खटीक, अनुराग, ऋषि पाल, रणवीर गिरी, शहजाद, इकबाल, साजिद, अनिल मौजूद रहे। मुस्लिम समाज ने भी शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मेन चौराहे पर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की। इस दौरान हाजी मोहम्मद मियां, मोहम्मद इकबाल, याकूब, अनीस, जुनेद कुरैशी, खालिद, एजाज, बबल कुरैशी, यूसुफ, सलीम, इदरीश, तौसीफ, हाजी फैय्याज, नौशाद, मुस्तकीम, शहजाद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
कैराना बार भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता और महासचिव नसीम अहमद के संचालन में आयोजित बैठक में आतंकी हमले की कडे़ शब्दों में निंदा की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद तहसील मुख्यालय में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर कठोरतम कदम उठाने की मांग की।

बाबरी के गांव खानपुर किसानों की बैठक कपिल प्रधान के घेर में हुई। किसानों ने सरकार से किसान सम्मान निधि के दिए जाने वाले दो हजार रुपये की धनराशि के बदले पाकिस्तान पर कार्रवाई करने की मांग करें। उन्होंने देश की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। अध्यक्षता चौधरी यशपाल सिंह और संचालन मांगेराम ने किया। पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह, प्रधान कपिल चौधरी, जयवीर सिंह, शमीम अहमद, असगर, ओमप्रकाश, विक्रम सिंह, कालूराम, संजय कुमार, महक सिंह और वीरेेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बंतीखेड़ा में चौधरी चौपाल पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। चौधरी ओमपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार, किशनपाल, रविंद्र, राशिद, ओमवीर सिंह, वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed