{"_id":"5c2cfca9bdec22571c3125bf","slug":"191546452137-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने बिखेरे रंग -डीके स्कूल में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने बिखेरे रंग -डीके स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने धमाल मचाया
कैराना। नगर के डीके पब्लिक स्कूल में उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा कैराना इकाई के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।
बुधवार को डीके पब्लिक स्कूल में नववर्ष-2019 के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा व विशिष्ट अतिथि अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय शरीक हुए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी गई। बीएसए गीता वर्मा ने कहा कि सभी परिषदीय व मान्य प्राप्त विद्यालय उनके लिए एक समान हैं, जो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार धीमान व संचालन राजकुमार सैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय इकाई के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार गौतम, यशपाल पंवार, राशिद चौहान, महिपाल शर्मा, रफाकत अली, अफजाल अहमद, सलीम अहमद, अरशद सिद्दीकी, पूर्णचंद, संजीव सिंघल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
कमिश्नर का दौरा स्थगित
कैराना। तहसील कैराना का बुधवार को प्रस्तावित मंडलायुक्त का दौरा स्थगित हो गया, जिससे अधिकारियों को राहत की सांस मिल गई। बुधवार को कैराना तहसील का निरीक्षण करने के लिए मंडलायुक्त सहारनपुर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी का दौरा प्रस्तावित था, जिसके लेकर कई दिनों से तहसील अधिकारियों द्वारा अपनी तैयारियां की जा रही थी। कमिश्नर के दौरे को लेकर रविवार को डीएम ने भी तहसील का निरीक्षण किया था। लेकिन, अचानक उनका दौरा स्थगित होने से सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि अब पांच जनवरी को शामली में कमिश्नर दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
दुष्कर्मी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
कैराना। हरियाणा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में नगर के मोहल्ले में दबिश दी। सफलता नहीं मिलने पर टीम बेरंग लौट गई। बुधवार शाम पानीपत जिले के थाना सनौली के सब इंस्पेक्टर ब्रिजेन्द्र सिंह ने कोतवाली पर आमद दर्ज कराई, जिसके पश्चात स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर के मोहल्ला अफगानान में आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वहां पर सफलता हाथ नहीं लगी। हरियाणा पुलिस के एसआई ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दिनों किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें आरोपी वांछित चला आ रहा है। बाद में टीम लौट गई।
गुमशुदगी दर्ज कराई
कैराना। इस्लामनगर देहात निवासी नईम ने गुमशुदगी दर्ज कराई कि 31 दिसंबर को उसका पुत्र आरिश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।-
-होटल संचालक पर तमंचा ताना
कैराना। होटल संचालक ने एक युवक पर रुपये की मांग करने पर गालीगलौज कर तमंचा तान दिए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मोहल्ला पीरजादगान निवासी मो. शाद त्यागी ने कोतवाली पर तहरीर दी कि वह पानीपत रोड पर होटल चलाता है। मंगलवार शाम उसके होटल पर खैलकलां निवासी युवक आया। आरोप है कि उसके द्वारा खाने के पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने ड्रग्स माफिया धरा
कैराना। कोतवाली पुलिस ने डोडापोस्त बरामदगी के प्रकरण में वांछित चल रहे ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के विवेचक मीनू सिंह के अनुसार में नवंबर माह में पुलिस द्वारा मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया था। उस समय आलम नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बताया कि बुधवार शाम वांछित चल रहे नौशाद पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला आलकलां को उसके घर से ही दबिश के दौरान हिरासत में ले लिया गया है, जिसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि उक्त नौशाद लगभग छह माह पूर्व गोरखपुर क्षेत्र में लगभग ढाई करोड़ रूपये की स्मैक के साथ पकड़ा गया था, जिसके बाद उसके भाई खूब सुर्खियों में आया था। आरोपी बड़ा ड्रग्स माफिया बताया जाता है।