{"_id":"5b6c89ce4f1c1ba33e8b6028","slug":"191533839822-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-पिकअप भिड़ी, 13 घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो-पिकअप भिड़ी, 13 घायल, दो रेफर
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। दो वाहनों के आपस में टकराने से 13 लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में शामली सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
शामली के आर्यनगर निवासी संजीव शर्मा अपने परिवार के साथ गाड़ी से हरिद्वार गंगाजल लेने गया था। बृहस्पतिवार को लौटते वक्त दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एक बैंक के सामने पहुंची तो गाड़ी का टायर फट गया। जिसके बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे टाटा मैजिक से टकरा गई। हादसे में बुलेरो सवार संजीव शर्मा, रूबी शर्मा, प्रेरणा, आदित्य, नितिन देशवाल, मेघा व शकुंतला जबकि दूसरे पक्ष से शामली के पंसारयान मोहल्ला निवासी जुनैद उर्फ छोटा, साजिद, कलीम, इनाम, सोनू, भूरा घायल हो गए। दूसरा पक्ष नानौता आम लेने जा रहे थे। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और सूचना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान दोनों गाड़ियों के चालक नितिन देशवाल व जुनैद उर्फ छोटा को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, जब घायल कांवड़ियों को अस्पताल में लाया गया तो वहां कोई चिकित्साधीक्षक भी नहीं मिले। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टर आए और घायलों को उपचार दिया गया।