{"_id":"5b6b3c944f1c1be2588b5bff","slug":"191533754516-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति उपवन में लगाए गए 5500 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति उपवन में लगाए गए 5500 पौधे
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
एडीएम ने जिला बार एसोसिएशन और छात्र छात्राओं के साथ सेंहटा गांव के पास चारागाह की जमीन पर बनाए गए स्मृति उपवन में पहुंचकर पौधरोपण किया। इस दौरान करीब 5500 पौधे रोपे गए।
उन्होंने बताया कि जनपद शामली को करीब 11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। 15 अगस्त से पूर्व ही पौधरोपण का 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रदूषण कम करने के लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि पौधरोपण में सहयोग करे। अपने परिजनों और ईष्टदेव के नाम से पौधे रोपें और उन पौधों का संरक्षण करें। बुधवार को पौधरोपण के दौरान तहसीलदार अभयराज पांडेय, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप पंवार, जगत प्रसाद कौशिक, संजय शर्मा, सतेंद्र खैवाल, सतेंद्र शर्मा, प्रो. मोहम्मद उमर सैफ, संदीप राठी, पप्पू डावरा, संजय कुमार, कानूनगो नरेश मलिक और राजस्व टीम के साथ ही हिमालयन इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने भी पौधरोपण में सहयोग किया।