{"_id":"5aa810994f1c1bba758b54ba","slug":"191520963737-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
शामली। फरवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के दस पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निभानी चाहिए।
मंगलवार को भैंसवाल रोड स्थित पुलिस लाइन में फरवरी माह में लगनशील और अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के पेशकार एसआई अनिल कुमार राघव को सरकारी कार्य के लिए अतिरिक्त समय देने, शासन स्तर से होने वाले पत्राचार का समय से निस्तारण करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा शामली कोतवाली में तैनात सिपाही प्रताप शर्मा को सट्टेबाजों और शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा आदर्श मंडी थाने के प्रेम चौधरी, कांधला थाने के कांस्टेबल शौकीन, झिंझाना थाने के कांस्टेबल मनोज, कैराना कोतवाली के विकास पूनिया, गढ़ीपुख्ता थाने के कांस्टेबल मनीष, थानाभवन के कांस्टेबल यशवीर को भी कार्य को लगनशील रहने और ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया। एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। इसलिए समय-समय पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।