फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अति संवेदनशील केंद पर तैनात रहेगी एसटीएफ

अति संवेदनशील केंद पर तैनात रहेगी एसटीएफ

Sun, 04 Feb 2018 01:34 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
अति संवेदनशील केंद पर तैनात रहेगी एसटीएफ
शामली। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शासन पूरी तरह सख्त है। यही वजह है कि अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र इस बार एसटीएफ की निगरानी में रहेंगे। नकल पकड़े जाने पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिम्मेदार होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए एलआईयू की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

छह फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक और नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ मुख्यमंत्री योगी भी गंभीर है। कई वर्षों से नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाते थे, वहीं इस बार एसटीएफ से लेकर एलआईयू तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद में दो संवेदनशील और एक अति संवेदनशील केंद्र है। संवेदनशील में जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ और एलम इंटर कॉलेज एलम है, जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुरटील है। सचिव के निर्देश के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र इस्सोपुरटील पर एसटीएफ की तैनाती करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों यह भी निर्देश दिए है कि सभी छात्रों की तलाशी मेन गेट पर ली जाए। जबकि छात्राओं की तलाशी केवल महिला कक्ष निरीक्षक अंदर कमरे में ही उनके मान सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए उचित तरीके से ली जाए। ताकि किसी प्रकार की विवादित घटना न उत्पन्न हो। सभी को सचिव के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रमुख सचिव द्वारा दिए गए निर्देश
1-बिजली की व्यवस्था न होने पर जनरेटर अनिवार्य रुप से चलाया जाएगा।
2- प्रत्येक सेक्टर में दस या 12 से अधिक परीक्षा केंद्र नहीं रहेंगे।
3- सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनों पाली की परीक्षा में केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
4- सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच होगी।
5- जिलों में एक पेट्रोलिंग टीम गठित होगी।
6- कक्ष निरीक्षक पहचान पत्र के साथ आधार कार्ड भी अनिवार्य रुप से रखेंगे।
7- नकल रोकने को पेपर बदलने से लेकर रद्द करने तक के कदम उठाए जाएंगे।
8- ड्यूटी पर लगे व्यक्ति को धमकी मिलने पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी।
9- सचल दलों के साथ पुलिस भी रहेगी।
10- बालिकाओं के लिए स्व केंद्र बनाए है, वहां पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बाहर के होंगे।
11- अनियमितता मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक तत्काल हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed