फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संसोधित बोर्ड नामावली पर आवेदकों के हस्ताक्षर जरुरी

संसोधित बोर्ड नामावली पर आवेदकों के हस्ताक्षर जरुरी

Fri, 22 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
संसोधित बोर्ड नामावली पर आवेदकों के हस्ताक्षर जरुरी
शामली।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की संशोधित नामावलियों पर कक्षा अध्यापक, प्रधानाचार्य के साथ ही छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिए हैं। परीक्षार्थियों के बिना हस्ताक्षर नामावली डीआईओएस कार्यालय एवं बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा।

डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड परीक्षार्थियों के नाम, जन्मतिथि आदि में होने वाली गलती पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड ने नामावली पर छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर भी जरूरी कर दिए है। अब संशोधन के लिए भेजने वाली नामावलियों पर अपने नाम पता की जांच परीक्षार्थी भी कर सकेंगे। संतुष्ट होने के बाद उन्हें सहमति के रुप में इस पर हस्ताक्षर भी करने होंगे। ऐसे अब केवल प्रधानाचार्य हस्ताक्षर वाली नामावलियां स्वीकार नहीं की जाएगी। बता दे कि पूर्व व्यवस्था में प्रधानाध्यापक द्वारा नामावलियों में कक्षा अध्यापक द्वारा नामावलियों की जांच के बाद संशोधन प्रस्तावित किए जाते थे। आरोप है कि इसके बाद भी गलतियों की शिकायतें रहती थी। जिसके बाद परीक्षार्थियों को गलती ठीक कराने के लिए बोर्ड के चक्कर काटने पड़ते थे। डीआईओएस कार्यालय से सभी 94 कॉलेजों को प्राइवेट व रेग्यूलर छात्र-छात्राओं की नामावलियां भेजी जा चुकी हैं। जांच करने के बाद ही गलतियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed