{"_id":"6a6114f3c4ca10b3330ed1c6","slug":"19-villages-and-eight-colonies-vulnerable-to-malaria-and-dengue-shamli-news-c-26-1-smrt1048-170217-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मलेरिया-डेंगू के लिए 19 गांव और आठ कॉलोनियां संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मलेरिया-डेंगू के लिए 19 गांव और आठ कॉलोनियां संवेदनशील
Thu, 23 Jul 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही मच्छरों का पनपने के कारण मलेरिया व डेंगू बुखार का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया व डेंगू के लिए 19 गांव और शहर व कस्बों की आठ कॉलोनियों को संवेदनशील चयनित किया है।
पिछले वर्ष इन स्थानों पर मलेरिया व डेंगू के केस मिले थे। इन गांवों, कस्बों व शहरों में स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान और कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। चयनित गांवों व कॉलोनियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को उपलब्ध कराई गई है, जिससे वहां पर साफ-सफाई आदि का ध्यान रखा जाए। अगर यहां पर मलेरिया या डेंगू का कोई केस मिलता है तो तत्काल यहां पर एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव व फॉगिंग आदि गतिविधियां कराई जाएगी।
इस महीने एक जुलाई से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान के तहत भी लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष में अब तक 43960 जांच में दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई जबकि एलाइजा की 252 जांच में किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
मलेरिया व डेंगू के लिए ये गांव व कॉलोनी संवेदनशील
शामली के मोहल्ला रेलपार व कलंदरशाह, मोहल्ला माजरा रोड, मोहल्ला काकानगर, मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी, गांव जहानपुरा, मोहल्ला आलकलां कैराना, गांव सिंभालका, गोहरपुर, हाथी करौदा, हिंड का मजरा देवीपुरा, हिंड, हरड़ फतेहपुर, हसनपुर लुहारी, जलालाबाद, भैंसानी इस्लामपुर, केरटू, तिसंग, मोहल्ला साजिदनगर झिंझाना, मोहल्ला जमालपुरी झिंझाना, छतैला जैनपुर, गढ़ीपुख्ता, खंदरावली, बराला, भभीसा, मतनावली और गढ़ीदौलत।
पिछले चार साल में मिले मलेरिया के केस
वर्ष - जांच - केस की संख्या
2025 - 92858 - 11
2024 - 42464 - 27
2023 - 48942 - 69
2022 - 37354 - 91
पिछले चार साल में मिले डेंगू के केस
वर्ष - जांच - केस
2025 - 793 - 18
2024 - 756 - 13
2023 - 744 - 32
2022 - 482 - 92
पिछले वर्ष जिन स्थानों पर मलेरिया व डेंगू के केस मिले थे, उन स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। टीमें बनाकर वहां पर निगरानी रखी जा रही है। बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - सुरेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी