{"_id":"5ca64fe1bdec22140f076ab2","slug":"181554403297-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल के विरोध में नागरिकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल के विरोध में नागरिकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। नगरपालिका के वार्ड तीन में हैंडपंप और पाइप लाइन में दूषित पानी आने से लोगों में रोष व्याप्त है। पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के वार्ड तीन में पालिका द्वारा पेय जलापूर्ति के लिए लगाए गए हैंडपंप और पेयजल पाइप लाइन से दूषित पानी आ रहा है। लोगों का आरोप है कि हैंडपंपों से स्वच्छ जल के स्थान से काला दूषित पानी निकल रहा है। कई बार सभासद को अवगत कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। दूषित जल पीने से संक्रामक रोग सहित कई गंभीर रोग से लोग बीमार हैं। बृहस्पतिवार को नागरिकों ने सभासद के नेतृत्व में लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, सभासद दीपक सैनी का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन पेयजल आपूर्ति को ठीक नहीं करा रहा है। मौके पर उमेेश, रोहताश, देवेंद्र, सुरेंद्र, धर्मवीर, पप्पू, राहुल, सलमान, फुरकान और राकिब आदि शामिल रहे। अधिशासी अधिकारी राजबली यादव का कहना है कि जल्द ही कस्बे के खराब हैंडपंपों की चिह्नित कर रिबोर कराने के लिए जल निगम को भेज दिया जाएगा।