{"_id":"5c1fc9eabdec22570921045e","slug":"181545587178-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हाईवें को जोड़ने वाला बनत में निकाला जाएगा नया बाइपास, मिलेगी जाम से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हाईवें को जोड़ने वाला बनत में निकाला जाएगा नया बाइपास, मिलेगी जाम से मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास बनने के बाद जाम से मिलेगी मुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शामली में जाम से मुक्ति के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली- यमुनोत्री सहारनपुर से पानीपत- नगीना कोटद्वार को मिलाने के लिए बनत में नए बाईपास का निर्माण होगा। यह बाईपास साईधाम के पास से शुरू होकर बनत में ट्रांजिट हास्टल के पास से होकर बनत में कृष्णा नदी के पास होकर पानीपत- नगीना, कोटद्वार हाईवे में मिलेगा। दिल्ली- सहारनपुर यमुनोत्री के साईधाम के पास से मेेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास की तीन ए की कार्रवाई पूरी हो गई है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार मिश्रा, कंसलटेंट व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी लोकपाल सिंह ने शनिवार को मंडलायुक्त सहारनपुर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, और डीएम अखिलेश कुमार सिंह से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित मेरठ- करनाल, दिल्ली- यमुनोत्री फोरलेन और शामली बाईपास, पानीपत नगीना कोटद्वार आदि की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद, एडीएम केबी सिंह ने बताया कि मेेेरठ- करनाल फोरलेन और दिल्ली- यमुुनोत्री सहारनपुर मार्ग को साईधाम से जोड़ने वाले बाईपास की तीन ए की कार्रवाई पूरी हो गई है। यह बाईपास दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग पर साईधाम के पास से शुरू होकर शामली, गोहरनी, शामली, मुंडेट, बधेव से होकर टपराना गांव के पास मेरठ- करनाल मे मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली- यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग के साईधाम से बनत के जंगलों से होता हुआ एक नया बाईपास निकाला जाएगा, जो बनत में कृष्णा नदी के पास पानीपत- नगीना, कोटद्वारा हाईवे को जोड़ेगा। यह बाईपास बनत में ट्रांजिट हास्टल के पास से होकर गुजरेगा, जिसमें एक बनत का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन आ रहा है। पानीपत-नगीना व कोटद्वार हाईवे का दूसरा बाईपास दिल्ली यमुनोत्री मार्ग के बलवा से शुरू होकर खंदरावली, अलीपुर व ऐरटी होकर पानीपत-नगीना, कोटद्वार मार्ग पर कंडेला के सामने से गुजरेगा। दिल्ली -यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग का द्वितीय चरण का कार्य 14 जनवरी से कार्य शुरू हो जाएगा। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 15 जनवरी से टेंडर प्रक्रिया शुरू करके मेरठ- करनाल फोरलेन के गड्ढ़े भरने व मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। दिल्ली- यमुनोत्री सहारनपुर से मेरठ-करनाल हाईवे की तीन ए की कार्रवाई पूूरी हो चुकी है। तीन डी की कार्रवाई आगामी दो तीन दिन में पूर्ण करा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि शामली बाईपास के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण की टीम ने मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा कर उनके कार्यालय को भेज देने, उसके बाद नए साल से 90 बैनामों की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। दूसरे चरण में शामली बाईपास के बैनामों को पूरा करके भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी करके टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की प्राथमिकता रहेगी।
क्या है शामली बाईपास
1- दिल्ली- यमुनोत्री का बाईपास के गांव- बलवा, सिभांलका, सेहटा, बनत में शामली तहसील के पास होकर सहारनपुर मार्ग पर साईधाम पर निकलेगा।
2- मेरठ- करनाल फोरलेन का बाईपास के गांव शामली, गोहरनी, मुंडेट, बधेव, टपराना गांव शामिल।
3- पानीपत- नगीना कोटद्वार के बाईपास गांव- बलवा से शुरू होकर खंदरावली, अलीपुर, ऐरटी गांव से कंडेला गांव के सामने जोड़ेगा।
4- पानीपत- नगीना कोटद्वार दूसरा बाईपास मे शामिल बनत कस्बा।