{"_id":"5b9e9fbc867a557f5f419821","slug":"181537122236-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो गंभीर
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल
थानाभवन। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव छिमारू निवासी शिवकुमार पुत्र राजपाल थानाभवन थाने में होमगार्ड हैं। रविवार शाम करीब सात बजे शिवकुमार अपनी पत्नी अनिता के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही वह मरगूबगढ़ गांव से थोड़ा आगे ईंट भट्ठे के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक की सामने से आ रहे शामली के गऊशाला रोड निवासी आकाश पुत्र धर्मवीर की बाइक के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आकाश हरिद्वार में नौकरी करता है, जो रविवार शाम अपने घर शामली लौट रहा था। दुर्घटना होने पर तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां तीनों के पैरों में गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।