{"_id":"5a6a26384f1c1b8c268b67b9","slug":"181516906040-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर्स रेंजर्स कैंप का शुभारंभ किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर्स रेंजर्स कैंप का शुभारंभ किया गया
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स कैंप का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चमन लाल ने रोवर्स-रेंजर्स ध्वज फहरा कर किया। इस अवसर पर रोवर्स-रेंजर्स झंडा गीत सभी लोगों ने गाया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी एवं रोवर्स प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने नेतृत्व में कैंप का संचालन सुचारु रूप से हुआ। जिला प्रशिक्षण आयुक्त, शामली राज सिंह ने सुबह 10 बजे से लेकर तीन बजे तक विविध विषयों जैसे रोवर्स-रेंजर्स का इतिहास नियम प्रतिज्ञा, झंडा-गीत, टोली निर्माण के विषय में विस्तार से बताया। कहा कि कैंप के दूसरे एवं तीसरे दिन होने वाले कार्यों का व्यवहारिक प्रयोग करके सिखाया जाएगा। महाविद्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे प्राचार्य डॉ. चमन लाल के द्वारा महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता दिवस के तहत शपथ ग्रहण कराई गयी।
एसडीएम ने किया बच्चों को जर्सी का वितरण
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा बच्चों को निशुल्क जर्सी वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की भी जांच परख की। सभी बच्चों ने सभी सवालों के सही जवाब दिए। इससे उपजिला अधिकारी बहुत खुश हुए और बच्चों से पूछा की बड़े होकर क्या बनना चाहते हो। बच्चों ने शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर बनना अपना लक्ष्य बताया। बच्चों के जवाब सुनकर उप जिला अधिकारी बहुत प्रसन्न हुए और सभी बच्चों को टॉफियां भेंट की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।