फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सड़क पे हो रहा व्यापार, जाम से जनता कैसे हो पार?

सड़क पे हो रहा व्यापार, जाम से जनता कैसे हो पार?

Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क पे हो रहा व्यापार, जाम से जनता कैसे हो पार?
शामली।
विज्ञापन

शहर में शिवचौक से लेकर धीमानपुरा फाटक तक मात्र 300 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक कंट्रोल करना सबसे बड़ी समस्या बना है। ट्रेन के आने के समय धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने के बाद ट्रैफिक जाम हो जाता है। फाटक खुलने के बाद एक-दूसरे से पहले आगे निकलने के चक्कर में रोज जाम लगता है। यहां ट्रैफिक जाम की मूल वजह अतिक्रमण है, लेकिन पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका इस पर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने शिवचौक से लेकर धीमानपुरा फाटक ट्रैफिक कंट्रोल का हाल जाना। सड़क के दोनों ओर मार्ग की चौड़ाई 30-30 फुट है, लेकिन शिवचौक पर यह चौड़ाई आधी रह जाती है, क्योंकि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हो गया है। किसी दुकान के आगे ठेली खड़ी हुई है तो किसी दुकान का सामान सड़क तक फैला है। वहीं, कुछ दूरी पर भिक्की मोड़ पर दिनभर ट्रैफिक जाम रहता है। यहां माजरा रोड से आने और जाने वाले वाहन निकलते हैं और सड़क की दूसरी तरफ मुड़ते हैं, तो ट्रैफिक जाम हो जाता है।
विज्ञापन

स्कूल बस भी यहां बीच रुक जाती है। इसके अलावा धीमानपुरा फाटक भी ट्रैफिक जाम लगना आम हो गया है। यहां टंकी रोड की तरफ से कई गांव के वाहनों की आवाजाही होती है। साथ ही फाटक बंद होने पर वाहन चालक गलत साइड में पहुंच जाते हैं। खास बात यह है कि फाटक के पास ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती है, लेकिन मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उधर, सीओ सिटी और सीओ ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शिवचौक से धीमानपुरा रेलवे फाटक तक लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयारी की जाएगी। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हो सकता है समाधान
1. शिवचौक से धीमानपुरा तक सड़क पर हुआ अतिक्रमण हटवाया जाए। दुकानों के बाहर तक फैला सामान हटना चाहिए।
2. धीमानपुरा फाटक बंद होने के दौरान गलत साइड में वाहनों के आने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए।
3. टंकी रोड से रेलवे फाटक पर पहुंचने वाले वाहनों को नियंत्रित कर निकाला जाए तथा गुरुद्वारा की तरफ से रांग साइड में वाहनों के आने पर रोक लगाई जाए।
4. दुकानों के बाहर लगी रेहड़ी पीछे हटवाई जाएं तथा सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
5. ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी को ठीक ढंग से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed