{"_id":"595a949f4f1c1bea0b8b45e3","slug":"181499108511-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान टूटने के सदमें में महिला को आया हार्ट-अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान टूटने के सदमें में महिला को आया हार्ट-अटैक, मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कस्बा कैराना में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानें तोड़े जाने पर एक महिला को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसको अस्पताल ले गए, मगर महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात किया और उनकी छह दुकानें तोड़ दीं, इसका सदमा महिला झेल नहीं पाई और हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद कैराना ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। तीन दिन पूर्व मोहल्ला छड़ियान निवासी राजकुमार वाल्मीकि की छह दुकानें अभियान के दौरान तोड़ दी गई थीं। राजकुमार ने बताया कि दुकानें टूटने के कारण उसकी पत्नी मिथलेश (45) को गहरा सदमा लगा, जिस कारण वह गुमशुम रहने लगी थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मिथलेश को हार्ट-अटैक आ गया, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। वह मिथलेश को शामली स्थित नर्सिंग होम ले गए। वहां से डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय ही रास्ते में उसकी पत्नी की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद चेयरमैन राशिद अली ने उनकी दुकानों के आगे सड़क की पैमाईश करने में भेदभाव बरता है। जिसके कारण उनकी दुकानें भी चली गई और पत्नी की मौत हो गई। उधर, चेयरमैन राशिद अली का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान शासन के निर्देश पर चल रहा है। सड़क के बीच से साढे़ छह मीटर के अंदर आने वाले सभी निर्माण तोड़े जा रहे हैं, उसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।