फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली डिपो की अस्थाई कार्यशाला जलालाबाद में बनेगी

शामली डिपो की अस्थाई कार्यशाला जलालाबाद में बनेगी

Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शामली डिपो की अस्थाई कार्यशाला जलालाबाद में बनेगी
शामली। शामली डिपो की अस्थायी कार्यशाला जलालाबाद रोडवेज बस स्टेशन में बनाई जाएगी। बृहस्पतिवार को सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने इंजीनियरों की टीम के साथ जलालाबाद रोडवेज बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण करके कार्ययोजनाओं को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन

शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुुर गांव में नौ बीघा भूमि आरक्षित है। निगम की ओर से कार्यशाला के लिए बजट जारी करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। बजट जारी होने में हो रही देरी पर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा के अथक प्रयास से जलालाबाद रोडवेज बस स्टेशन में अस्थायी रूप से कार्यशाला का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम मनोज पुंडीर ने शामली रोडवेज बस अड्डा और जलालाबाद बस स्टेशन का निरीक्षण किया था। बृहस्पतिवार को उन्होंने इंजीनियरों की टीम के साथ जलालाबाद रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया कि अस्थायी कार्यशाला तैयार करने में एक माह लग जाएगा। कार्यशाला में अस्थायी रूप से रोडवेज बसों की धुलाई केंद्र बनाने, डीजल व पेट्रोल पंप के साथ-साथ कार्यालय कक्ष तैयार कराए जाएंगे। इसके बाद डिपो प्रभारी, मैकेनिक, कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। जलालाबाद में अस्थाई रूप से कार्यशाला तैयार होने के बाद बीस रोडवेज बसों उपलब्ध हो जाएंगी। दिसंबर माह के आखिर तक जलालाबाद कार्यशाला से आगरा, हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली, सहारनपुर व उत्तराखंड, हरियाणा के लिए सीधी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली रोडवेज डिपो के पास 22 अनुबंधित बसें है। 20 नई रोडवेज बसे मिलने के बाद परिवहन सेवा में सुधार की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed