{"_id":"5b9e9fdf867a557f6c068867","slug":"171537122271-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्यांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्यांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काव्यांजलि सभा में पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
कैराना।
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर कैराना में कलस्यान चौपाल पर काव्यांजलि सभा हुई। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
काव्यांजलि सभा की संयोजक भाजपा नेत्री मृगांका सिंह और सहसंयोजक भाजपा नेता संजीव जैन रहे। इस दौरान कवि अनुराग शर्मा, उत्तम नामदेव, प्रमोद कुमार कोरी, सौरभ वर्मा और फुरकान खान सहित अन्य कवि और शायरों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के लिए अपनी रचनाएं पेश कीं। शायर फुरकान खान ने सुनाया कि हाथ जब दुआ को मां मेरी उठाती है, सब बलाएं मुझसे फिर दूर भाग जाती हैं। अन्य कवियों और शायरों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। इस दौरान भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने हर वर्ग के हित में कार्य किए, जिसके चलते देशवासियों के दिलों में उनके प्रति अगाध प्रेम है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी खुद भी कवि थे, जो भाषणों के दौरान भी अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। काव्यांजलि के दौरान कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, सेठपाल, दाउद प्रधान, अहसान प्रधान, फरमान प्रधान, मेहरबान कुरैशी एडवोकेट सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।