{"_id":"5b6c89d54f1c1bee748b8cef","slug":"171533839829-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में बीडीसी का एक नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में बीडीसी का एक नामांकन निरस्त
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जांच में बीडीसी का एक नामांकन निरस्त
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। इस दौरान बीडीसी का एक नामांकन पत्र विधिमान्य नहीं मिलने पर निरस्त कर दिया गया। वहीं, अन्य सभी नामांकन सही पाए गए। अब शुक्रवार तक नामांकन पत्र वापसी लेने का दिन निर्धारित है तथा चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 10 के उपचुनाव के लिए गुड्डी, गुलशान, नसरीन, नूरजहां, परवीन, बेबी, मलीखा, रकिबा, रमीजा, वरीशा और सकूदा ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। अपर जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आए सभी 11 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उधर, थानाभवन ब्लाक के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए 05 नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या एक के लिए दाखिल तीन नामांकन पत्रों में से रविंद्र कुमार पुत्र दयाराम का नामांकन पत्र विधिमान्य नहीं पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी लेने का समय निर्धारित है। अपराह्न तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चि ह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां चल रही हैं, जिसमें मतदान कर्मियों और मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। आगामी 17 अगस्त को मतदान होगा, जबकि 20 अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।