फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 घंटे में एक मीटर बढ़ गया यमुना का जलस्तर

24 घंटे में एक मीटर बढ़ गया यमुना का जलस्तर

Mon, 23 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में एक मीटर बढ़ गया यमुना का जलस्तर
पहाड़ों पर वर्षा के कारण यमुना नदी उफनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए 27 हजार क्यूसेक पानी का असर सोमवार को यमुना में देखा गया। सोमवार शाम यमुना चेतावनी बिंदु से 800 सेमी नीचे 229.20 मीटर पर बह रही थी। वहीं रविवार को भी हथिनीकुंड़ बैराज से यमुना में 16108 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो मंगलवार दोपहर तक यमुना पुल के पास पहुंचेगा।

पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड़ बैराज में अधिक मात्रा में पानी एकत्र हो जाने पर वहां से प्रत्येक घंटे में यमुना में कम अधिक मात्रा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार शाम सात बजे हथिनीकुंड़ बैराज से यमुना में 27757 क्युसेक पानी छोड़ा गया था। इस कारण सोमवार शाम यमुना का जलस्तर बढ़ कर चेतावनी बिंदु के करीब 229.20 मीटर पर पहुंच गया। जबकि यमुना का चेतावनी बिंदु 230 मीटर पर है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना के तटवर्ती गांव मंड़ावर, खुरगान, नगला राई, सहपत, बसेड़ा, पठेड आदि के किसानों को चिंता सताने लगी। वहीं, सोमवार को भी शाम 4 बजे हथिनीकुंड़ बैराज से यमुना नदी में 16108 क्युसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद शाम पांच बजे यमुना में 11620 क्युसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। ड्रेनेज विभाग के सहायक जेई अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार शाम यमुना में 16108 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहाड़ों पर होने वाली बारिश के हिसाब से यमुना में कम या ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed