{"_id":"5af9d9c44f1c1bd9408b54bc","slug":"171526323652-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मई तक जिले में पहुंच जाएगी पैरा मिलिट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मई तक जिले में पहुंच जाएगी पैरा मिलिट्री
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, जिसके चलते पुलिस और पीएसी के जवानों को कानून व्यवस्था के लिहाज से तैनात रखा जाएगा। वहीं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरा मिलिट्री तैनात रहेगी। पैरा मिलिट्री का आवंटन हो चुका है तथा 20 मई तक पैरा मिलिट्री जिले में पहुंच जाएगी।
डीआईजी शरद सचान ने बताया कि कैराना लोकसभा सीट और बिजनौर जनपद की नूरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 40 कंपनी पैरा मिलिट्री का आवंटन हो गया है। इनमें से कैराना लोकसभा सीट पर शामली जनपद के तीन विधानसभा क्षेत्रों पर 16 कंपनी और सहारनपुर जनपद के दो विधानसभा क्षेत्रों पर 15 कंपनी पैरा मिलिट्री तैनात रहेगी। पैरा मिलिट्री में आईटीबीपी, बीएसएफ और सीआईएसएफ के जवान शामिल रहेंगे। कैराना लोकसभा क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चिह्नित भी किया जा चुका है। उसी हिसाब से पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती कराई जाएगी। डीआईजी ने बताया कि शामली और सहारनपुर जनपद में पैरा मिलिट्री के ठहरने के स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से पैरा मिलिट्री के जवानों के खाने आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। उसके लिए चुनाव प्रबंधन में खाने की व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है।