{"_id":"5aa2d4754f1c1b8f778b4828","slug":"171520620661-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम राजस्व वसूली पर विशेष सचिव ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम राजस्व वसूली पर विशेष सचिव ने जताई नाराजगी
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डाक्टर राज शेखर ने नगर निकायों में राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जताई और लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व वसूली, विकास कार्य और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान विशेष सचिव डॉ. राज शेखर ने बिजली, वाणिज्यकर, स्टांप ड्यूटी, मनोरंजन कर विभाग और नगर निकायों में राजस्व वसूली की समीक्षा की। वसूली संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। अगर कोई कर्मी राजस्व वसूली में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में डीएम, एसपी, एडीएम, जिला वनाधिकारी अनुज कुमार, उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह, उपजिलाधिकारी ऊन विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी कैराना दुष्यंत कुमार मोर्य, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ कैराना राजेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।