फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कस्तूरबा छात्राओं की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज

कस्तूरबा छात्राओं की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज

Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा छात्राओं की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज
शामली। सभी कस्तूूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन शनिवार से शहीद उधम सिंह स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार से जनपद में स्थित चार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। जिसमें कांधला, कैराना, ऊन और शामली के विद्यालयों की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शामली स्थित सरदार उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कराई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए चंद्रशेखर करेंगे। प्रतियोगिता में दौड़, लंबीकूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, खो खो, बैडमिंटन, रिले दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों की वार्डनों को छात्राओं के साथ समय से खेल मैदान पर पहुंचने का आह्वान किया। जिससे समय से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा सके।
विज्ञापन


27 से शुरू होगी मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता
बीएसए ने बताया कि परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो चुका है। जिसके बाद अब 27 और 28 दिसंबर को मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बताया कि मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। उन्होंने सभी जिला स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं को अपनी अपनी अच्छे से तैयारी करने के लिए कहा। वहीं सभी शिक्षकों को भी बच्चों को पूरी तरह से तैयार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed