{"_id":"59c7fc9d4f1c1bae688b64aa","slug":"171506278557-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
शामली।
गांव कसेरवा में रविवार को तीन दिवसीय देशवाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कई टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले दिन हुए मुकाबलों में नरायणा (हरियाणा) और बरला जट टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई। नरायणा ने 36 अंक पाकर बरला जट टीम को हरा दिया। दूसरा मैच जंधेड़ी और लिसाढ़ की टीम के बीच खेला गया, जिसमें 30 अंक पाकर लिसाढ़ की टीम जीती। तीसरा मुकाबला हसनपुर और बागपत के बसी गांव की टीम के बीच हुआ, जिसमें 40 अंक मिलने पर बसी गांव की टीम जीत गई। हसनपुर टीम को सिर्फ 10 अंक मिले। इसके बाद चौथा मैच कसेरवा कला और बुटराड़ी की टीम के बीच हुआ। कसेरवा कला टीम को 34 और बुटराड़ी टीम को 28 अंक मिले। कबड्डी प्रतियोगिता के कोच सूबेदार सतबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को हरियाणा और राजस्थान की टीमों के बीच मैच होंगे। इस दौरान बबलू, संजीव, पपेंद्र, पंकज, उत्तम, मोनू, सौरभ, मनीष और रिंकी आदि ने प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।