फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नाजिम हत्याकांड में कार्रवाई को एएसपी से मिले परिजन

नाजिम हत्याकांड में कार्रवाई को एएसपी से मिले परिजन

Fri, 10 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नाजिम हत्याकांड में कार्रवाई को एएसपी से मिले परिजन
शामली। कस्बा कांधला में करीब सात माह पूर्व हुए नाजिम हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन अपर पुलिस अधीक्षक से मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा कांधला निवासी शकील ने परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एएसपी राजेश कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब सात माह पहले आंगन में सोते हुए उनके भतीजे नाजिम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि कांधला पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने हत्या में शामिल कुछ लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने परिजनों को इस मामले की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सहायता राशि न दिलाने की मांग
थानाभवन। क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी नजीर एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र मारुफ हरड़ फतेहपुर स्थित बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। छह मार्च को हींड फीडर खराब होने के कारण शटडाउन लेकर वह लाइन ठीक करने गया था। लाइन ठीक करते समय करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। मारुफ का अभी भी उपचार चल रहा है। उस समय विद्युत अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई सहायता नहीं दी गई। पीड़ित ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शामली। मोहल्ला सरवरपीर कालोनी निवासी मुस्तकीम ने शुक्रवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अप्रैल को वह काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ला कलंदरशाह निवासी दो लोगों ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर पर्स, मोबाइल व नकदी आदि सामान छीन लिया था। उसने कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, गांव जहानपुरा निवासी ताहिरा ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बच्चों के साथ हुए विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। हमले में वह और उसकी पुत्री नसरीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed