फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहीद के एक परिजन को मिलेगी नौकरी, नौकरी के लिए आवेदन आन लाइनकराया जाएगा

शहीद के एक परिजन को मिलेगी नौकरी, नौकरी के लिए आवेदन आन लाइनकराया जाएगा

Sun, 17 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहीद के एक परिजन को मिलेगी नौकरी, नौकरी के लिए आवेदन आन लाइनकराया जाएगा
शहीद के किसी एक परिजन को मिलेगी नौकरी
विज्ञापन

शामली। पुलवामा में शहीद परिजनों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नौकरी के लिए परिजनों के एक सदस्य का आवेदन भरवाया जाएगा। शहीद के लिए समाधि स्थल के लिए भूमि का चयन करने के लिए एसडीएम सदर को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही एसडीएम समाधि स्थल की भूमि का चयन कर लेंगे। रविवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलवामा में शहीद जवान अमित कुमार रेलपार शामली की स्मृति में स्मारक के लिए भूमि के चयन के लिए एसडीएम सदर प्रशांत भारती को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि एसडीएम सदर प्रशांत भारती जल्द ही स्मारक के लिए भूमि की चयन कर परिजनों को सौंप देंगे। शहीद स्मारक में प्रतिमा की खर्च नगरपालिका परिषद उठाएगी। डीएम ने बताया कि शहीद के परिजन के एक सदस्य को नौकरी के दिलाने के लिए आवेदन कराया जाएगा। उधर, बनत नगरपंचायत के चेयरमेन राजीव कुमार ने बताया कि नगरपंचायत शहीद प्रदीप कुमार के नाम पर मुख्य द्वार व रास्ते का नामकरण तो अवश्य कराएगी। शहीद परिवार के लोगों से स्मारक के संबंध में बातचीत के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed