{"_id":"5c69a30fbdec2273a2563f10","slug":"161550426895-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई के नाम से चस्पा पोस्टर बने चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई के नाम से चस्पा पोस्टर बने चर्चा का विषय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफआई के नाम से चस्पा पोस्टर बने चर्चा का विषय
कैराना। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएफआई ) के नाम से कस्बे में नफरत की सियासत को शिकस्त देने संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए है। ये पोस्टर लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
रविवार को कैराना में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पोस्टर कस्बे में जगह-जगह दीवारों और डिवाइडरों पर चिपके हुए मिले हैं। माना जा रहा है कि रात में ये पोस्टर चस्पा किए गए है। सबसे अधिक पोस्टर शामली-पानीपत खटीमा राजमार्ग पर ही देखने को मिले। इनके अलावा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ों पर भी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में पर ‘नफरत की सियासत को शिकस्त दो, 17 फरवरी पॉपुलर फ्रंट डे...रैली और अवामी कांफ्रेंस’ लिखा हुआ है। यह पोस्टर लोगों में चर्चा के विषय बने हुए हैं। पोस्टर चस्पा करने वाले लोगों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है और नहीं कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मामले में सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि पोस्टर चस्पा होने का मामला जानकारी में आया है। इस तरह के पोस्टर चस्पा करने वाले और इस नाम के संगठन के बारे में जानकारी की जा रही है। उधर, खुफिया विभाग की टीम भी अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है।