{"_id":"5c01893dbdec22416071169e","slug":"161543604541-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा चलाई तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा चलाई तो होगी कार्रवाई
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। कस्बे में बिना रजिस्ट्रेेशन के ई-रिक्शा चलती पाई गई तो चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने यह निर्देश जारी किए हैं।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने ई-रिक्शा चालक, व्यापारी, रेहड़ी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। यदि अब कोई चालक बिना रजिस्ट्रेशन के रिक्शा चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यापारियों को चेतावनी दी कि वह स्वयं अपने प्रतिष्ठानों के आगे से अतिक्रमण को हटा लें। क्योंकि, शीघ्र ही प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने रेहड़ी-ठेली वालों से अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर, अधिशासी अधिकारी रवि यादव, कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र यादव के अलावा भाजपा नेता रविंद्र गोयल, नसीम, नरेश, मुमताज, रिजवान, वसीम, दीपक, राजा, अबरार, मानू, सत्तार, विनोद, राशिद, कल्लू, सलीम, छोटा आदि मौजूद रहे।