{"_id":"5bc4df67bdec22699a738bdb","slug":"161539628903-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बनाएगी 65 लाख रूपये की लागत से तारकोल वाली दो सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत बनाएगी 65 लाख रूपये की लागत से तारकोल वाली दो सड़के
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत कराएगी 65 लाख लागत से दो सड़कें
शामली। जिला पंचायत की ओर से 65 लाख रुपये की लागत से जिले की दो सड़कों का तारकोल से निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्यों की ओर संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही दोनों सड़कों निर्माण शुरू होगा।
सोमवार को शामली एसपी कार्यालय से लेकर बरला जट जाने वाली एक किमी लंबाई की तारकोल सड़क, कांधला-बुढ़ाना मार्ग से गाव हुरमुजपुर से भभीसा की प्याऊ तक जिला पंचायत की ओर से तारकोल वाली सड़क का शिलान्यास भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, चांदवीर, विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।जिला पंचायत की ओर से एसपी शामली से बरलाजट जाने वाली तारकोल वाली एक किमी लंबाई सड़क पर तीस लाख रुपये व कांधला-बुुढाना मार्ग से हुरमुजपुर से भभीसा मार्ग पर 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत शामली के टैक्स आफिसर चंद्रवीर, अभियंता सुनील गुप्ता, अवर अभियंता कंवरपाल मौजूद रहे।