फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निर्भीक होकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएं - मंडलायुक्त

निर्भीक होकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएं - मंडलायुक्त

Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
निर्भीक होकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएं - मंडलायुक्त
निष्पक्षता से संपन्न कराएं चुनाव - मंडलायुक्त
विज्ञापन


शामली। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कैराना उपचुनाव में पर्याप्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री शामली जिले को मिलेगी। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारियों को निर्भीक होकर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है। खासकर ईवीएम और वीवी पैट का प्रशिक्षण सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी प्राप्त कर लें, ताकि मतदान वाले दिन पीठासीन और मतदान अधिकारी को उनके संचालन में कठिनाई होने पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मददगार बन सकें।


सोमवार को मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शामली कलक्ट्रेट में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पहली बार ईवीएम और वीवी पैट का इस्तेमाल हो रहा है। पीठासीन और मतदान अधिकारियों को उसके लिए प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है, लेकिन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह भी ईवीएम और वीवी पैट के प्रयोग के बारे में तमाम पहलुओं को समझ लें। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर वहां की व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन


डीआईजी शरद सचान ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट संबंधित थाना प्रभारी से भी तालमेल बना लें, ताकि आवश्यकता पढ़ने पर पुलिस की सहायता से चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भरोसा दिलाया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। बाहर से आने वाली फोर्स के ठहराव के स्थान चिह्नित हो चुके हैं। छोटे वाहनों की व्यवस्था कराई जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, अपर जिलाधिकारी केबी सिंह सहित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेते समय कठिनाइयों को दूर कर लें
शामली। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान पहुंचे मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण लेने का मतलब यह नहीं कि जो बताया, उसे सिर्फ सुना जाए। बल्कि प्रशिक्षण का फायदा तभी मिलेगा, जब ईवीएम और वीवी पैट का खुद संचालन करके देखें और उसमें आने वाली कठिनाइयों को दूर कराने के लिए सवाल करें। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण दिलाने के बाद पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि मतदान वाले दिन सरलतापूर्वक मतदान संपन्न कराया जाए। इस दौरान डीआईजी शरद सचान, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो निगरानी टीम बरते सक्रियता
शामली। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान कहा कि उपचुनाव के दौरान लगाई गई वीडियो निगरानी टीम पूर्ण सक्रियता बरते। उन्होंने बताया कि सहारनपुर मार्ग पर उन्होंने राजनीतिक दल के वाहनों का काफिला आता मिला, जिसकी वीडियोग्राफी कराई जाए, ताकि चुनाव प्रचार में लगे वाहनों का खर्च संबंधित प्रत्याशी के खाते में शामिल कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है, उसके संबंध में भी गंभीरता बरतते हुए कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed