फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उधार दिए रुपये मांगने पर हमले की कोशिश

उधार दिए रुपये मांगने पर हमले की कोशिश

Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
उधार दिए रुपये मांगने पर हमले की कोशिश
उधार दी गई रकम मांगने पर हमले की कोशिश
विज्ञापन

कैराना (शामली)। उधार दी गई रकम वापस मांगने पर युवक ने धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मामौर निवासी नफे सिंह ने कोतवाली कैराना पुलिस को देकर बताया कि करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व गांव सहपत निवासी युवक ने उससे एक लाख 40 हजार रुपये उधार लिए थे। दो महीने में रुपये लौटाने का वादा किया था। इसके बाद उसने रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि मंगलवार को जब वह अपने रुपयों की मांग करने युवक के घर पहुंचा, तो आरोपी युवक ने धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। मौके से भागकर उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed