{"_id":"5aa810704f1c1ba9758b5557","slug":"161520963696-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने शामली पहुंची सीबीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने शामली पहुंची सीबीआई टीम
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीआई की एक टीम मंगलवार को शामली पहुंची। चर्चा रही कि पूर्व की प्रदेश सरकार के दौरान यमुना नदी से अवैध रेत खनन के संबंध में जांच करने टीम आई, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी कि टीम किस मामले की जांच को पहुंची है। क्योंकि शामली के अनमोल अपहरण कांड की जांच भी सीबीआई ही कर रही है और उस सिलसिले में कई बार शामली आती रही है।
गौरतलब है कि पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश पर यमुना नदी से अवैध खनन की जांच शुरू हुई थी। सीबीआई टीम इससे पहले भी जांच के सिलसिले में शामली जनपद में आती रही है। वहीं, मंगलवार को सीबीआई टीम फिर से शामली पहुंची, तो यही चर्चा रही कि सीबीआई टीम खनन को लेकर जांच करने आई है। टीम शामली के एक होटल में रुक कर जांच करने में जुटी रही। उधर, यह भी चर्चा रही कि सीबीआई टीम शामली निवासी व्यापारी मनोज कुमार के पुत्र अनमोल अपहरण कांड की जांच करने आई है, क्योंकि इस मामले की जांच भी सीबीआई कर रही है और कई बार शामली आकर जांच कर चुकी है। इस संबंध में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि सीबीआई टीम आने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
बाइक चोरी कोशिश में पकड़ा युवक
शामली। नगर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी राजेश्वर शर्मा किसी कार्य से मंगलवार शाम अजंता चौक पर गए थे। इसी दौरान एक युवक ने उनकी बाइक चोरी करने की कोशिश की। राजेश्वर ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।